अ.भा. सर्व ब्राह्मण समाज का नि:शुल्क परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित


उज्जैन। सर्व ब्राह्मण समाज का नि:शुल्क परिचय सम्मेलन २२ दिसम्बर को उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सनाढ्य ब्राह्मण म.प्र. के तत्वावधान में उज्जैन सनाढ्य ब्राह्मण हितकारिणी सभा व अवन्तिका परिषद द्वारा महाकाल मंडपम में आयोजित किया जाएगा। परिचय सम्मेलन को लेकर सनाढ्य ब्राह्मण मध्यप्रदेश की तृतीय प्रांतीय बैठक महाकाल मंडपम में आयोजित की गई। इसमें परिचय सम्मेलन की तैयारी व रूपरेखा बनाई गई। मुख्य अतिथि राम बाबू शर्मा, आचार्य अखिलेश शर्मा उपस्थित थे। बैठक में सनाढ्य ब्राह्मण हितकारिणी सभा व अवन्तिका परिषद के अध्यक्ष पं. शिवनारायण शर्मा, पं. महेन्द्र शर्मा, सचिव पं. राजेश शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट अपेक्षा शुक्ला, पं. राजेन्द्र शर्मा, गुरु पं. रविन्द्र भारद्वाज, पं. बृजेश शर्मा, प्रकाश पचौरी, रोशन बिल्थरे, पं. संजय जारोलिया आदि उपस्थित थे। यह जानकारी एडवोकेट अपेक्षा शुक्ला ने दी।