देवास में अब तक 1100 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


देवास। जारी मानसून सत्र में दिनांक 11 सितम्बर 2019 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 1100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक वर्षा सोनकच्छ में 1519, टोंकखुर्द में 1250, बागली में 1126, खातेगांव में 1115, कन्नौद में 1046, उदयनगर में 1031, हाटपीपल्या में 1017, सतवास में 915 तथा देवास में 881 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।


24 घंटे में 41.78 मिमी वर्षा दर्ज की गई

   पिछले 24 घंटों में 41.78 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसमें सोनकच्छ में 110, टोंकखुर्द में 48, देवास में 43, उदयनगर में 39, कन्नौद में 34, हाटपीपल्या में 29, बागली एवं खातेगांव में 26-26, सतवास में 21 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


पिछले साल 585.96 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी

   अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 585.96 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें सोनकच्छ में 1002, हाटपीपल्या में 683, उदयनगर में 660.60, कन्नौद में 564, बागली में 563, देवास में 517, खातेगांव में 490, टोंकखुर्द में 451, सतवास में 343 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।