संस्था का स्वयं का भवन खरीदने के साथ ही वर्ष 20-21 का बजट पारित


उज्जैन। दीनदयाल परस्पर सहकारी साख संस्था मर्यादित उज्जैन की 29वीं साधारण सभा आस्था गार्डन दशहरा मैदान में अध्यक्ष श्री मदनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वर्ष 2018-19 में संस्था सदस्यों को 14 प्रतिशत लाभांश दिए जाने के साथ ही संस्था का स्वयं का भवन क्रय किए जाने की स्वीकृति सर्वानुमति से प्रदान की गई। 
साधारण संभा ने वर्ष 2018-19 के आय-व्यय के साथ वर्ष 2020-21 के प्रस्तावित बजट को स्वीकृति प्रदान की। संस्था अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि संस्था वर्ष 1997-98 से लाभ अर्जित कर रही है। वर्ष 2018-19 में भी 21 लाख 98 हजार रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। इसलिए सदस्यों को 14 प्रतिशत लाभांश दिया जा रहा है। 14 प्रतिशत लाभांश दिए जाने का यह पांचवा वर्ष है। संस्था के आगामी क्रियाकलापों की जानकारी श्री अभय मराठे ने प्रस्तुत की। वार्षिक प्रतिवेदन प्रबंधक शैलेन्द्रसिंह परिहार ने रखा। 
सभा का संचालन उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश जूनवाल ने किया। प्रारंभ में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। सभा मेें संचालक मण्डल के सदस्यों सर्व श्री शिवचरण जी शर्मा, श्री महेश जी गौण्ड, श्रीमती रजनी कोटवाणी, श्रीमती सीमा शर्मा, श्री कैलाश जी पाटीदार के अतिरिक्त वरिष्ठ सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, नरेन्द्रसिंह सोलंकी, श्री दिलीप रायते आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अंत में आभार श्री कैलाश पाटीदार ने माना।