श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर में भागवत कथा का आयोजन
 

उज्जैन। श्राद्धपक्ष में पित्तरों के निमित्त श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 सितम्बर 2019 से 20 सितम्बर 2019 तक श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर, महाकाल घाटी, उज्जैन पर किया जा रहा है। पं. सुधीर पण्ड्या के मुखारविन्द से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से आयोजित इस कथा के समापन पर 56 भोग व प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। कथा का आयोजन यशवन्त राव पवार, भास्कर राव जाधव, के.के. जाधव, अशोक रोकड़े, महेश पवार, रामचन्द्र राव जाधव, शरत शितौले, हरिराव गायकवाड़, सुनील लग्गड़, सूर्यकांत थोरात, अशोक जाधव, सुरेश जाधव, सुभाष शिन्दे, मधुकर राव पवार, केशव राव पवार, (पेटलावद), राजहंस गायकवाड़, शेखर गांगुर्डे, संजय शिन्दे (एडव्होकेट), रामलला कदम, देवेन्द्र दाभाड़े, राजेश खोयरे, प्रदीप आवटे, रवि भोंडवे, धर्मेन्द्र कराड़े, रणीजीत राव सपकाले, भरत पवार, अरुण चह्वाण, जयवंत राव गायकवाड़, सौ. सुनिता विजय पाटील, सौ. चेतना आशीष कड़ेकर, सौ. मंजुला मनोज फालके, सौ. सविता कृष्णचन्द्र भाइटे आदि ने किया। जानकारी जे.आर. माहुरकर एडवोकेट ने दी।