चार धाम में अन्नकूट महोत्सव 30 को


उज्जैन। अखण्ड आश्रम, चारधाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि दीपावली हमारा प्रमुख पर्व है। दीपावली के पश्चात मंदिरों और आश्रमों में अन्नकूट महोत्सव प्रमुख रूप से मनाया जाता है। इसी तारतम्य में चारधाम मंदिर में महामण्डलेश्वर स्वामी श्री शान्ति स्वरूपानंद गिरि जी के सान्निध्य में द्वारकाधीश भगवान को छप्पन पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी जी भक्तों को आशीर्वचन देंगे। स्वामी जी के आशीर्वचन के पश्चात महाआरती होगी व प्रसाद वितरण होगा। यह जानकारी पं. रामलखन शर्मा ने दी।