चार धाम में अन्नकूट महोत्सव 30 को

उज्जैन। अखण्ड आश्रम, चारधाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि दीपावली हमारा प्रमुख पर्व है। दीपावली के पश्चात मंदिरों और आश्रमों में अन्नकूट महोत्सव प्रमुख रूप से मनाया जाता है। इसी तारतम्य में चारधाम मंदिर में महामण्डलेश्वर स्वामी श्री शान्ति स्वरूपानंद गिरि जी के सान्निध्य में द्वारकाधीश भगवान को छप्पन पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी जी भक्तों को आशीर्वचन देंगे। स्वामी जी के आशीर्वचन के पश्चात महाआरती होगी व प्रसाद वितरण होगा। अन्नकूट महोत्सव मनाने के लिए इन्दौर, गुना, भोपाल, देवास व अन्य प्रान्तों से भी बडी संख्या में भक्त गण चारधाम आश्रम में आ रहे हैं। इस बार अन्नकूट महोत्सव  को लेकर भी खासे प्रसन्नचित्त हैं। स्वामी जी ने सभी को दीपावली पर आशीर्वाद देते हुए कहा कि राम मन्दिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। सभी संयम बनाए रखें। ईश्वर पर विश्वास रखें। इस बार राम मन्दिर निर्माण की पूरी सम्भावना है। यह जानकारी पं. रामलखन शर्मा ने दी।