जायसवाल सर्व वर्गीय महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न


उज्जैन। जायसवाल सर्व वर्गीय महिला समिति द्वारा नम्रता जायसवाल के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन फ्रीगंज स्थित समाज की धर्मशाला में किया गया। जिसमें नृत्य, हाऊजी, सवाल-जवाब, तात्कालीन भाषण आदि मनोरंजन कार्यक्रम सादगीपूर्ण भाव से किए गए। इसमें मीना, हेमलता, मंजूश्री, सुधा कृष्णा, लक्ष्मी जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संचालन रेखा जायसवाल ने किया। आभार रूपाली जायसवाल ने माना। यह जानकारी राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर ने दी।