दीप पर्व पर शहीद प्रतिमाएं होंगी रोशन

उज्जैन। संस्था सरल काव्यांजलि पिछले अनेक वर्षों से दीपावली पर श्रद्धेय राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण 'सरलÓ की भावनानुरूप अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलन करती आई है, इस वर्ष भी ऐसा मुख्य आयोजन आगर रोड, चरक अस्पताल के नजदीक स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर रविवार, 27 अक्टूबर शाम 5.45 बजे होगा। संस्था महासचिव राजेन्द्र देवधरे 'दर्पणÓ ने नागरिकों से उपस्थित रहने और दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।