दीपावली पर पूजा के लिए जानें क्या है शुभ मुहूर्त


उज्जैन। २७ अक्टूबर को दीपावली पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। देशभर में लोगों ने माँ लक्ष्मी के स्वागत के लिए अपने घरों को सजा लिया है। दीपावली पर माँ लक्ष्मी की शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना की जाएगी।
ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रणयन एम. पाठक ने बताया कि घर एवं अपने व्यापार स्थल तथा मशीन, वाहन आदि की पूजा का महालक्ष्मी शुभ मुहुर्त प्रात: 8.40 से 10.20 के मध्य वृश्चिक लग्न में लाभ का संयोग शुभ फल दायक है। दोपहर 2.11 से 3.44 कुम्भ लग्न में, 2.11 से 3 के मध्य शुभ का संयोग रहेगा। शाम को स्थिर लग्न वृषभ 7 से 9 बजे तक रहेगा। जिसमें शुभ-अमृत संयोग भी बन रहा है। यह समय महालक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ है तथा रात्रि 1.37 से 3.39 बजे के मध्य सिंह  लग्न तांत्रिक पूजा के लिए उत्तम है।