लंदन में महाकाल की विदुषी पुत्री शबनम अली सम्मानित


उज्जैन। इंडियन हाई कमिशन लंदन और आईसीसीआर के संयुक्त तत्वावधान में युनाइटेड किंगडम के सभी प्रमुख शहरों में भारती संस्कृति व भाषा के प्रचार प्रसार हेतु 21 दिवसीय साहित्यिक यात्रा आयोजित की गई। यहां हिंदी-उर्दू जुबान और हिंदुस्तानी तहजीब को विदेशी मंचों से प्रसारित करने पर हाई कमिशन लंदन मुख्यालय में शबनम अली शबनम अली को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में देशभर से करीब 7 कवियों एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश उज्जैन से विदुषी लेखिका एवं शायरा शबनम अली ने विदेश की धरती पर बाबा महाकाल की नगरी एवं कालिदास की साहित्यिक परंपरा का प्रतिनिधित्व अपनी रचनाओं से किया।