संघ के 6 नगरों के 6 पथ संचलन ८ को


उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उज्जैन द्वारा शक्ति उपासना एवं विजयदशमी पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार पथ संचलन निकाले जाएंगे। महानगर संघचालक श्रीपाद जोशी जी ने बताया कि इस वर्ष नगर रचना के आधार पर 8 अक्टूबर को प्रात: 7:30 बजे 6 पथ संचलन निकलेंगे, जिनमें गणवेशधारी स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। केशव नगर का पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर, महाकाल मैदान से प्रारंभ होकर पुन: वहीं समाप्त होगा। इसी प्रकार माधव नगर का जाल मैदान से, विक्रमादित्य नगर का क्षीरसागर मैदान से, राजेंद्र नगर का लोकमान्य तिलक विद्यालय नीलगंगा से और कालिदास नगर का पथ संचलन शुभम् मांगलिक परिसर से प्रारंभ होकर पुन: अपने-अपने प्रारंभ स्थान पर ही समाप्त होंगे। मधुकर नगर का पथ संचलन वैदेही वाटिका, खाक चौक से प्रारंभ होकर सरस्वती विद्या मंदिर, पिपली नाका पर समाप्त होगा। बाल संचलन एवं मातृशक्ति का संचलन विजयदशमी के बाद निकलेंगे।