शिक्षक कांग्रेस कर्मचारी संगठन एवं सामाजिक संगठनों का दशहरा मिलन समारोह संपन्न

उज्जैन। शिक्षक कांग्रेस कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संगठनों का दशहरा मिलन समारोह शिक्षक कांग्रेस के प्रवक्ता शहजाद खान के निवास पर संपन्न हुआ। दशहरा मिलन समारोह में डॉक्टर डॉ. प्रतिभा दित्य चतुर्वेदी एवं हेमंत गुप्ता का शिक्षा एवं समाज में विशेष योगदान के लिए शिक्षक कांग्रेस द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल नामदेव अपने उद्बोधन में असत्य पर सत्य की जीत, आपसी भाईचारा ही दशहरे का मूल उद्देश्य है।

शिक्षक कांग्रेस के प्रवक्ता शहजाद खान ने दशहरे को आपसी भाईचारा मजबूत करने वाला त्यौहार बताया। कार्यक्रम को इकबाल शेख, रवींद्र नागर, हुसैन खान, माधुरी शर्मा, कैलाश मालवीय, कैलाश परमार, भरत शर्मा, अशफाक भाई, वीरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सोनी, सुभाष सोनी, भदोरिया जी, दिनेश शास्त्री, दिलीप मिश्रा, महबूब पठान, रामलाल मालवीय, महेश ठाकुर, तेज सिंह यादव, हीरालाल पवार, नीलेश येवले, शैलेन्द्र शुक्ला, अबरार फारूकी, कृष्ण श्रीवास्तव ने दशहरा मिलन समारोह में अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला अध्यक्ष अनिल नामदेव ने किया। आभार शिक्षक कांग्रेस के प्रवक्ता शहजाद खान ने माना।