टीवी एक्ट्रेस कृतिका शर्मा आज उज्जैन में खेलेंगी गरबा


इंदौर रोड़ स्थित पार्क पैलेस में दो दिनी डांडिया रास 2019 का आयोजन-ये रिश्ता क्या कहलाता है कि सुहाना आज होगी शहरवासियों के बीच
उज्जैन। इंदौर रोड़ स्थित पार्क पैलेस में दो दिवसीय डांडिया रास 2019 का आयोजन हुआ जिसमें गुरूवार रात शहरवासियों ने जमकर गरबा खेला। वहीं आज रात डांडिया की रात सितारों के साथ में टीवी एक्ट्रेस कृतिका शर्मा मुंबई से आएंगी तथा शहरवासियों के साथ गरबा खेलेंगी।
संयोजक विनोद मूलानी के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को दो दिनों तक डांडिया रास 2019 का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज शाम 7.30 बजे से गरबों का रंग जमेगा जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाती है कि सुहाना और रूप मर्द का नया स्वरूप की किंजल टीवी एक्ट्रेस कृतिका शर्मा मुंबई से आ रही हैं। क्रिश गिफ्ट गैलरी द्वारा आयोजित इस डांडिया रास में कृतिका शहरवासियों के साथ गरबा करेंगी। वहीं गुरूवार रात डांडिया रास में पहले दिन हजारों लोगों ने गरबों का आनंद लिया।