डॉ. हाड़ा अध्यक्ष, चंदेल सचिव व मालवीय बने कोषाध्यक्ष


प्रेस क्लब चुनाव में पत्रकार यूनियन पैनल की एकतरफा जीत
उज्जैन। गत दिवस हुए प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव में पत्रकार यूनियन पैनल की एकतरफा जीत हुई। इस पैनल से डॉ. विशाल हाड़ा अध्यक्ष, उदयसिंह चंदेल सचिव व प्रदीप मालवीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
प्रेस क्लब सचिव उदयसिंह चंदेल ने बताया कि गत दिवस प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव में तीन पैनल ने चुनाव लड़े। पत्रकार यूनियन पैनल, सद्भावना पैनल व एक अन्य पैनल ने चुनाव लड़ा। चुनाव को लेकर प्रारंभ से ही ऊहापोह की स्थिति रही। एक अन्य पत्रकार संगठन ने प्रेस क्लब में सदस्यता के विषय पर हाईकोर्ट में दायर याचिका कर रखी थी। हाईकोर्ट ने पुराने सभी सदस्यों को बहाल करते हुए चुनाव लड़ने का अधिकार भी दिया। तत्पश्चात चुनाव में पत्रकार यूनियन पैनल से अध्यक्ष पद के लिए डॉ. विशाल हाड़ा, सचिव पद के लिए उदयसिंह चंदेल व कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप मालवीय चुनाव मैदान में उतरे। सद्भावना पैनल से अध्यक्ष पद हेतु पं. राजेश जोशी, सचिव पद के लिए अभय तिरवार व कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित ज्वेल मैदान में उतरे। तीसरी पैनल से अध्यक्ष पद के लिए सचिन कासलीवाल, सचिव पद के लिए महेन्द्र सिंह बैस व कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक बैलानी चुनाव मैदान में उतरे। चुनावी प्रक्रिया हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ही चली। चुनाव के पश्चात हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 5 नवम्बर तक निर्णय सुरक्षित रखा गया। 6 नवम्बर को हाईकोर्ट ने निर्णय जारी करने के निर्देश दिए। प्रेस क्लब में शाम 6 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल नायडू ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। परिणामों की घोषणा के पश्चात प्रेस क्लब में आतिशबाजी की गई।

किसे कितने मत मिले
अध्यक्ष पद हेतु डॉ. विशालसिंह हाड़ा को १९४, उपाध्यक्ष हेतु विक्रमसिंह जाट को १५८ व पुष्करण दुबे को ११२, सचिव पद हेतु उदयसिंह चंदेल को १६७, कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रदीप मालवीय को १६३, संयुक्त सचिव पद हेतु रामचन्द्र गिरि को १२१ मत मिले। कार्यकारिणी में भूपेन्द्र भूतड़ा १६२, मनोज तिलक १५३, राहुल यादव १४६, संदीप गोस्वामी १४५, शादाब अंसारी १४२, निलेशराव खोयरे १३९, धर्मेन्द्र भाटी १३८, सचिन सिन्हा १३५, सुमेरसिंह सोलंकी १३५, धर्मेन्द्र सिरोलिया १३५, प्रणव नागर १३५, हर्ष हायसवाल १३३, विश्वास शर्मा १२९, डॉ. गणपतसिंह चौहान १२५, शुभम जायसवाल ११८, मंगेश भुजाड़े १०७, परमानंद शर्मा ९६, अशोक कुमार त्रिपाठी ९१, संजय जैन बाबा ८१, विजयसिंह ठाकुर ७३, सतीश माहेश्वरी ६५, दारा खान ६४, श्याम भारती ६०, ओमप्रकाश पाल ६२, हुकुमचंद बल्दिया ५५, कैलाश सिसौदिया ४५, दीपक टण्डन ४७ मत प्राप्त हुए।

बॉक्स
हाईकोर्ट ने लगाई मोहर
प्रेस क्लब चुनाव को लेकर कुछ लोगों  द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। तत्पश्चात हाईकोर्ट के विद्वान न्यायाधीश श्री एस.पी. शर्मा ने मामले की सुनवाई की और तत्काल परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए। न्यायाधीश ने प्रेस क्लब चुनाव को सही ठहराया।