राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में यशस्वी ढेंगे करेंगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

उज्जैन। दतिया में 29 अक्टूबर से 1 नवम्बर को आयोजित ६५वीं राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उज्जैन की छात्रा यशस्वी ढेंगे ने 6 में से 5 मैच जीतकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यशस्वी कलकत्ता में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यशस्वी की इस उपलब्धि पर जीनियस चैस अकादमी पर यशस्वी का स्वागत आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोच सूरजभान सिंह चंदेल, रवि ठाकुर, शौर्य ठाकुर, आयुष तातेड़, गणेश तातेड़, हर्ष शर्मा, अंजलि चंदेल आदि ने हर्ष व्यक्त कर यशस्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी कोच श्री सूरजभान सिंह चंदेल ने दी।