राजेश पुरोहित अध्यक्ष एवं अरविंद जोशी, प्रवीण मादुस्कर, उमाशंकर मिश्रा महामंत्री मनोनीत

उज्जैन। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री रामेश्वर दुबे ने मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष पंडित रमेशचंद्र पंड्या, सचिव तरुण उपाध्याय, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अन्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यगणों की सहमति से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संभागीय कर्मचारी अधिकारी संगठन उज्जैन संभाग का गठन करते हुए राजेश पुरोहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उज्जैन को उज्जैन संभाग का अध्यक्ष एवं 8 उपाध्यक्ष सर्वश्री सुशील चतुर्वेदी खाचरोद ग्राम पंचायत सचिव, डॉ अनिल भार्गव, जितेंद्र शर्मा, सीएमओ कार्यालय उज्जैन संतोष मेहता बैंक, लालसिंह पंड्या कृषि, अभिषेक भार्गव महाकाल मंदिर समिति, विनोद खले, दीपक दुबे, विक्रम विश्वविद्यालय, आर.सी. तिवारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रतलाम, केसी पुरोहित नागदा, राजेंद्र शर्मा सिंगोली प्राचार्य नीमच, 5 महामंत्री सर्वश्री अरविंद जोशी संभागीय क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा उज्जैन, प्रवीण मादुस्कर लोक निर्माण, उमाशंकर मिश्रा नगर निगम उज्जैन, महेंद्र शुक्ला मंदसौर, डॉक्टर अविनाश शर्मा जिला मलेरिया अधिकारी देवेन्द्र दुबे शिक्षा तथा सचिव सर्वश्री सीएम त्रिपाठी, गौरव शर्मा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग शाजापुर, विजय रावल जावरा, बृजेश शर्मा शुजालपुर, डॉक्टर बी.बी. पुरोहित, डॉक्टर कपिल व्यास सीएमओ उज्जैन, ओम प्रकाश जोशी विक्रम विश्वविद्यालय, विजय पंड्या, अभिषेक मिश्रा विक्रम विश्वविद्यालय, कमल जोशी, सहसचिव में आचार्य सदानंद त्रिपाठी संस्कृत महाविद्यालय उज्जैन, जनकराम जोशी लोक निर्माण आगर, डी.आर. भार्गव देवास, कोषाध्यक्ष सर्वश्री कैलाश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मंडी कमेटी उज्जैन सहित 25 कार्यकारिणी सदस्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मनोनीत किया गया है। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ जनों को शामिल किया गया है।