उज्जैन की दिव्यानी ने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में पाया द्वितीय स्थान


उज्जैन। उज्जैन की एक नन्ही नृत्यांगना ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देशभर की ख्यात नृत्यांगनाएँ आई थीं।
मथुरा में ३ से ५ जनवरी तक कृष्ण रंग महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें उज्जैन की ८ वर्षीय दिव्यानी गौड़ ने स्पर्धा में भाग लिया। स्पर्धा में उप-शास्त्रीय (जूनियर) श्रेणी में कथक का फ्यूजन करते हुए दिव्यानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गणेश नगर में रहने वाली दिव्यानी पिता राजेन्द्रसिंह गौड़ व माता अमिता गौड़ की पुत्री हैं। दिव्यानी कक्षा 3 में अध्ययनरत है। स्पर्धा स्थल पर सभी प्रतिभागी प्रात: १० बजे पहुँच गए थे। लंबे इंतजार के बाद रात ८ बजे दिव्यानी का नंबर आया। दिव्यानी नृत्य का प्रशिक्षण खुशबू पांचाल से ले रही हैं। दिव्यानी की उपलब्धि पर सभी स्नेहीजनों ने हर्ष जताया।