अष्टोत्तर शत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन २ फरवरी से

कथा व्यास स्वामी श्री शान्तिस्वरूपानन्द गिरिजी महाराज 108 ब्राह्मणों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ किया जाएगा



उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर एवं द्वारकाधीश भगवान की अनुकम्पा से चारधाम मंदिर परिसर में 2 फरवरी 2020, 1008 श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री शान्तिस्वरूपानन्द गिरिजी महाराज की सुमधुर अमृतवाणी से संगीतमय कथामृत का रसास्वादन कराएं। इसी के साथ अष्टोत्तर शत श्रीमद् भागवत कथा के मूल पाठ आचार्य पंडित मुरली मनोहर शास्त्रीजी के सान्निध्य में 108 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा।
2 फरवरी 2020 को दोपहर 1 बजे श्रीमद् भागवतजी की शोभायात्रा गोपाल मंदिर से प्रारम्भ होकर जो पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकालेश्वर मंदिर, मां हरसिद्धि चौक होते हुए चारधाम मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। शोभायात्रा में स्वामीजी के साथ ही भक्तगण व माता-बहनें बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
इस कथा की विशेषता यह है कि कथा कराने का श्रेय यह मुख्य यजमान और कोई नहीं होगा बल्कि भगवान श्री द्वारकाधीशजी ही होंगे। आयोजन समिति भी भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। चारधाम मंदिर में यह पहला मौका होगा जब 108 ब्राह्मण एक साथ बैठकर कथा का मूल पाठ करेंगे। संगीतमय भागवत कथा श्रवण के लिए श्रीकृष्ण समिति भक्तों से आह्वान करती है कि अधिक से अधिक संख्या में चारधाम मंदिर पहुंच कर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण लाभ लें। 2 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली भागवत कथा दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक चारधाम मंदिर प्रवचन हॉल में कथा व्यास श्री श्री 1008 परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री शान्तिस्वरूपानन्द गिरिजी महाराज के मुखारविन्द से की जाएगी। कथा की पूर्णाहुति 8 फरवरी 2020 शनिवार को होगी। उक्त जानकारी पं. रामलखन शर्मा द्वारा दी गई।