डांडा रूपिणी पूर्णिमा पर महाकाल मंदिर के सामने रौपा डांडा


उज्जैन। डांडा रूपिणी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को परंपरा अनुसार महाकाल मंदिर चौराहा पर महाकाल इंटरनेशनल चौराहा मित्र मंडल द्वारा डांडा रोपा गया। संस्था के ऋषभ बाबू यादव ने बताया कि वर्षों से महाकाल मंदिर के सामने होलिका दहन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। होली से एक माह पूर्व डांडा रोपने का महत्व है। इसी श्रृंखला में 9 फरवरी रविवार को होली का डांडा रोपा गया। ठीक एक महीने बाद होली 9 मार्च को होलिका दहन उत्सव मनाया जाएगा।