केजरीवाल के जीतने का दुष्प्रभाव आया सामने

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दिया इस्तीफा, अब मनोज तिवारी पर नजर



नई दिल्ली। केजरीवाल के चुनाव जीतने के दुष्प्रभाव सामने आने लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सबकी नजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। बड़े बहुमत से आप की यह दूसरी जीत है। आप की जीत का दुष्प्रभाव नजर आने लगा है। कांग्रेस इस बार भी शून्य में समा गई, वहीं भाजपा भी कोई दम नहीं दिखा पाई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी अगले कुछ दिनों में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से त्यागपत्र दे सकते हैं। मनोज तिवारी ने ली हार की जिम्मेदारी है। भाजपा संगठन में परिवर्तन के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि मनोज तिवारी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अब नए चेहरे को अवसर देने की बारी है। पार्टी में महज तीन साल पुराने मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के निर्णय से दिल्ली के कई स्थानीय नेता खफा भी रहे। यही वजह रही कि दिल्ली यूनिट में रह-रहकर यह नाराजगी सार्वजनिक भी हुई। कभी मनोज तिवारी और विजय गोयल में तकरार की खबरें आईं और कभी रमेश विधूड़ी और अन्य नेताओं से।