औदुंबर ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह संपन्न


उज्जैन। औदुंबर ब्राह्मण महासभा उज्जैन एवं महर्षि परशुराम आश्रम ट्रस्ट का होली मिलन समारोह संयुक्त रूप से 15 मार्च रविवार को महर्षि परशुराम आश्रम पिपली नाका भेरूगढ़ रोड उज्जैन समाज की धर्मशाला पर संपन्न हुआ। जिसमें समस्त पदाधिकारी सहित समाज जन परिवार सहित उपस्थित होकर रंग गुलाल एक-दूसरे को लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही आश्रम पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की आरती की गई। समाज के सचिव पंडित अभिजीत दुबे ने बताया कि इस मौके पर सभी समाज जनों ने पर्यावरण सुरक्षा बेटी बचाओ की शपथ महासभा अध्यक्ष श्रीमती कौशल दुबे एवं देवकीनंदन जोशी जी ने दिलाई। साथ ही आने वाले अगले माह अक्षय तृतीया पर निकलने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा चल समारोह के लिए समाज जनों को एकत्रित करने के लिए नीति बनाकर भव्य यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण पाठक, सरोज पाठक, श्रीमती कौशल दुबे, देवकीनंदन जोशी, अमित जोशी, अभिजीत दुबे, चंद्रप्रकाश जोशी, श्यामसुंदर जोशी, शशिकांत उपाध्याय, रघुवीरलाल द्विवेदी, सुनील शर्मा आचार्य, नरेंद्र पुराणिक, कपिल दुबे, अरविंद पाठक, संजय उपाध्याय, कालीचरण उपाध्याय, महेश पाठक, रोहित उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, सचिन त्रिवेदी, सौरभ उपाध्याय, मन्ना पाठक, गिरीश उपाध्याय, शुभम जोशी, श्रीमती रानी दुबे, रुचिता जोशी, शेल दुबे, साक्षी जोशी, अर्चना उपाध्याय, मंजू जोशी, राजकुमारी द्विवेदी, पूनम दुबे, आयुषी जोशी, गुण माला पाठक, नीता पाठक, माधवी पुराणिक, प्रीति उपाध्याय, रंजना उपाध्याय, रेखा जोशी, दिव्या शर्मा, नेहा दुबे, रमा उपाध्याय, प्रीति शर्मा, अनीता पाठक आदि समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीपी जोशी ने किया। आभार महासभा की अध्यक्ष कौशल दुबे ने माना। यह जानकारी पंडित अभिजीत दुबे ने दी।