पार्षद बीनू कुशवाह के प्रयासों से वार्ड 51 में होंगे 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 51 में पार्षद बीनू कुशवाह के प्रयासों से 3 करोड़ 16 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज रविवार दोपहर 12.30 बजे बिड़ला हॉस्पिटल चौराहे पर प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड में 60 लाख की लागत से बने महानंदानगर डिवाईडर का लोकार्पण भी इस मौके पर किया जाएगा।
बीनू कुशवाह के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मीना जोनवाल द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक मोहन यादव, झोन अध्यक्ष संतोष यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल मौजूद रहेंगे। प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा द्वारा वार्ड 51 में एक करोड़ 16 लाख (महापौर मद) की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण, 40 लाख से भरतपुरी सौंदर्यीकरण, 40 लाख से मनोविकास के पीछे उद्यान निर्माण, 38 लाख से महाश्वेतानगर उद्यान, 50 लाख से नानाखेड़ा नाला निर्माण, 32 लाख से ट्राफिक थाने के पास नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही महानंदानगर डिवाईडर का लोकार्पण होगा।