राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित 14 खिलाड़ियों का अभिनंदन

5 से 7 मार्च को छत्तीसगढ़ बिलासपुर एवं 22 से 24 तक भीमावरम आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय स्पर्धा में लेंगे हिस्सा



उज्जैन। 5 से 7 मार्च को छत्तीसगढ़ बिलासपुर एवं 22 से 24 तक भीमावरम आंध्रप्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा क्षीरसागर सेंटर के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नवीन संभागीय खेल अधिकारी ओपी हरोड़ ने खिलाड़ियों को अभिनंदन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हरोड़ ने चयनित खिलाड़ियों के साथ ही प्रशिक्षक मोहनलाल धाकड़, कोच राहुल बारोड़, संतोष सोलंकी, दर्शनी त्रिपाठी, अंजली यादव को भी बधाई दी एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश मल्लखंब संघ के सचिव केएस श्रीवास्तव, दीपक जैन, शेलू भाई, योगेश यादव आदि ने भी इसे केन्द्र की बड़ी उपलब्धि बताया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आदर्श झिरवाल, यतिन कोरी, मोहित धाकड़, प्रणव कोरी, विश्नेश सुगंधी, बालिका वर्ग में कनक तिवारी, भूमि तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, जैसिका प्रजापति, दृष्टि तिवारी, छाया भाटिया, दिव्यांशी भाटिया, संजना प्रजापति, वैष्णवी कहार का चयन हुआ है।