तोमर सचिव व कुशवाह मंत्री नियुक्त

उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। श्रीमती अर्चना गोपाल सिंह तोमर को जिला उज्जैन शहर सचिव नियुक्त किया गया। श्रीमती पुष्पा मोहन सिंह कुशवाह को जिला उज्जैन संगठन मंत्री के पद का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन राठौर, संभाग अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी ठाकुर, प्रदेश सचिव हेमंत कुंवर राठौर, श्रीमती शशि चंदेल, जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता बघेल, शहर अध्यक्ष श्रीमती हेमलता दिखित, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुश्री ममता गौड़, श्रीमती अनीता नरूका, श्रीमती आरती जादौन, श्रीमती बाला पवार, रामकुवर देवड़ा, सरला चौहान आदि ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी ममता गौड़ ने दी।