उपभोक्ता को चयन का अधिकार कार्यक्रम आयोजित


उज्जैन। संस्था दी लोटस ऑफ वेलफेयर एज्युकेशन सोसाइटी द्वारा कार्यालय अखंड कोलोनी उज्जैन पर अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता को चयन का अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था अध्यक्ष कुलजीत सिंह वधावन द्वारा उपभोक्ताओं को चयन के अधिकार की विस्तृत जानकारी में बताया गया कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपनी आवश्यकता की वस्तुओं को उनकी विभिन्न किस्मों में से चयन का अधिकार है। कई बार विक्रेता एवं व्यापारी घटिया गुणवत्ता वाली वस्तु को बेचने के लिए दबाव के हथकंडे अपनाता है। कभी-कभी उपभोक्ता भी टी.वी. पर विज्ञापनों से प्रभावित हो जाता है। उपभोक्ता यदि अपने चयन के अधिकार के प्रति सचेत है तो इन संभावनाओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिपाल सिंह सोलंकी ने जानकारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी को सराहनीय बताया। अंत में समर्थ मालवीय द्वारा जानकारी देने के लिए संस्था अध्यक्ष को धन्यवाद कहा।