भोजन के साथ मोमबत्ती का वितरण

उज्जैन। पूर्णश्री फाउंडेशन और सहयोगी संस्था समर्थ द्वारा ५ अप्रैल को भोजन वितरण के साथ मोमबत्तियों का वितरण भी किया गया। पूर्णश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सर्वेश्वर शर्मा और सचिव डॉ. रश्मि मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था विगत 10 दिनों से उज्जैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धन, निराश्रित और असहायजनों को भोजन, वस्त्र और बर्तनों का नि:शुल्क वितरण कर रही है। हमारी सहयोगी संस्था समर्थ के प्रमुख कपिल पांचाल अपने सहयोगी साथियों के साथ दिन-रात परिश्रम करके मानव सेवा की एक मिसाल कायम कर रहे हैं। संस्था प्रवक्ता हरीश गुडपलिया ने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्य निरंतर 14 अप्रैल तक किया जाएगा।