पूरे महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन


मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को ३० अप्रैल तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य इस कठिन समय में देश को रास्ता दिखाएगा।
प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया। पंजाब और उड़ीसा पहले ही लॉकडाउन का बढ़ा चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। ऐसे में महाराष्ट्र को अधिक सतर्कता की आवयश्कता है। मुख्यमंत्री ने सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन को ३० अप्रैल तक बढ़ा दिया। कोरोना से सर्वाधिक ११० लोगों की मौत महाराष्ट्र में ही हुई है। धारावी में भी तेजी से कोरोना पैर पसारता जा रहा है।