चरक जयंती साप्ताहिक महोत्सव विश्व आयुर्वेद परिषद, उज्जैन द्वारा गिलोय वितरण


उज्जैन। चरक जयंती सप्ताहिक महोत्सव के प्रारंभिक दिन में २० जुलाई को चकोर पार्क मक्सी रोड उज्जैन में गिलोय वितरण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उज्जैन महानगर के पर्यावरण गतिविधि के प्रमुख कपिल राठौर और उनके सहयोगियों का साथ मिला। मध्य प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. प्रज्ञान त्रिपाठी का उद्बोधन रहा। साथ में जिले के महामंत्री डॉ. कीर्ति कुमार अखंड, जिले के सचिव डॉ. रविंद्र सिंह भाटी और विद्यार्थी प्रकोष्ठ के प्रभारी उज्जैन जिला  डॉक्टर लोकेंद्र रावत भी साथ में थे। एमिल फार्मा इंडिया लिमिटेड का सौजन्य रहा।