डॉ. अवधेशपुरी महाराज सेवाधाम धर्म रक्षक सम्मान से सम्मानित


उज्जैन। क्रांतिकारी संत परमहंस डॉ अवधेशपुरी महाराज को सेवाधाम आश्रम अंबोदिया द्वारा “सेवाधाम धर्म रक्षक सम्मान 2020’’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सेवाधाम आश्रम के परोक्ष समाजसेवी मास्टर अंकित गोयल के 36वे जयंती पर्व पर “वर्षा मंगल महोत्सव’’ के अवसर पर सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान महाराजश्री के क्रांतिकारी व्यक्तित्व, समर्पित सेवाभाव, सादगी, सदाचार, आत्मियता, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना के माध्यम से “धर्म रक्षा’’ एवं कोरोना की आपदा में आपके द्वारा किए गए सद्प्रयासों के लिए किया गया।