गैंगस्टर दुबे को पकड़ने वाली उज्जैन पुलिस को सर्वश्रेष्ठ पुलिस का अवार्ड दिया जाए


उज्जैन। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए विकास दुबे को गिरफ्तार करना उज्जैन पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिसे देशभर की पुलिस तलाश कर रही थी उसे गिरफ्तार करने वाली उज्जैन पुलिस को सर्वश्रेष्ठ पुलिस का अवार्ड दिया जाना चाहिये।
भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने उक्त मांग करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश की ही नहीं पूरे देश की पुलिस जिसे गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश कई दिलों से उत्तरप्रदेश पुलिस कर रही थी लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाई। उसे उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर कमाल कर दिया। वहीं प्रदेश के साथ पूरे देश में उज्जैन पुलिस का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया। मंगेश श्रीवास्तव ने उज्जैन पुलिस को सर्वश्रेष्ठ पुलिस होने का बधाई देते हुए इस कार्रवाई का स्वागत किया है।