राजेश पुरोहित सेमी गवर्नमेन्ट एम्पलाईज फेडरेशन मध्य प्रदेश के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

उज्जैन। सेमी गवर्नमेन्ट एम्पलाईज फेडरेशन म.प्र. के प्रान्ताध्यक्ष एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल वाजपेयी भोपाल द्वारा उज्जैन संभागीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजेश पुरोहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उज्जैन को उज्जैन संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञात रहे राजेश पुरोहित वर्तमान में उज्जैन ब्राह्मण समाज अधिकारी/ कर्मचारी संघ के भी अध्यक्ष पद पर हैं। चूँकि श्री पुरोहित की कर्मचारी संगठनों में छबि एक संवेदनशील, व्यवहारिक, जुझारू एवं विनम्र कर्मचारी के रूप में विद्यमान है। अतएव श्री पुरोहित की नियुक्ति पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों, निगम मंडल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन के अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी, सचिव शैलेन्द्र द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त किया। जानकारी कार्यालय प्रभारी नितिन बैरागी ने दी।