वृद्धजन हमारी एफडी हैं : चंचल


उज्जैन। वृद्ध दिवस पर संस्था चंचल प्रभा महिला मंडल द्वारा वृद्ध दिवस मनाया गया। संस्था अध्यक्ष चंचल श्रीवास्तव व पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में 50 से 70 वर्ष के वृद्धों का सर्वे किया। संस्था अध्यक्ष चंचल श्रीवास्तव ने सभी वृद्धों को कोरोना महामारी के संबंध में सावधानी के बारे में बताया। चंचल श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्धजन हमारी एफडी हैं। वृद्धों से ही घर परिवार संस्कारी होता है। चंचल ने वृद्धों को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार रहने का अनुरोध किया। सर्वे के दौरान वृद्धों से उनके रहन सहन के बारे में जानकारी लेने पर विशेष बात यह सामने आई कि वृद्धों ने अपनी युवावस्था के दौरान व्यायाम और शुद्ध खान पान पर विशेष ध्यान दिया, जिसका नतीजा है कि इस उम्र में भी वे स्वस्थ हैं।