हिट्स ऑफ मुकेश का आयोजन ३१ को, अंतर्राष्ट्रीय गायक मुख्तार शाह देंगे प्रस्तुति 

उज्जैन। सुर मंदिर म्यूजिकल ग्रुप की ओर से ३१ अक्टूबर को हिट्स ऑफ मुकेश के नाम से सुर संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय गायक मुख्तार शाह अपनी प्रस्तुति देंगे।

ग्रुप के संस्थापक और निर्देशक रोहित सारवान ने बताया कि संस्था द्वारा ३१ अक्टूबर को महामृत्युंजय द्वार के निकट स्थित होटल शिव पैलेस में शाम ७.३० बजे से हिट्स ऑफ मुकेश का आयोजन होगा। इसमें गायक मुकेश के गाए हुए गीतों से शाम सजेगी। इसमें मुंबई से इंटरनेशनल गायक मुख्तार शाह भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्तार शाह को गोल्डन वॉइस ऑफ मुकेश के नाम से भी जाना जाता है। उनके साथ गायिका आयुषी ब्राह्मणे गायन में साथ देंगी। साथ ही पिंटू कसेरा की टीम बैंड सिम्फनी इंदौर की लाइव प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील संरक्षक महेश सीतलानी, निर्देशक रोहित सारवान, अध्यक्ष राहुल जोशी, सचिव राजेश श्रीवास, सहसचिव सुधीर वराड़े ने की।