महानंदा व्हालीबाल अकादमी की दो खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

उज्जैन। संभागस्तरीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता 14 वर्ष बालक/बालिका माकड़ौन तराना में सम्पन्न हुई। इसमें महानंदा नगर व्हालीबाल अकादमी की खिलाड़ी कुमारी तोषिका कुमावत और कुमारी अंकिता वाघेला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से इनका चयन राज्यस्तरीय व्हालीबाल 14 वर्ष पथरिया दमोह के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 10 से 14 अक्टूबर तक सम्पन्न होगी। इस अवसर पर महानंदा व्हालीबाल अकादमी के अध्यक्ष वीनू कुशवाह व अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। यह जानकारी अकादमी की सचिव पूजा राठौर ने दी।