जायसवाल समाज ने धूमधाम से मनाई अपने आराध्य देव सहस्राबाहु अर्जुन की जयंती


उज्जैन। सर्व वर्गीय कलचुरी समाज के सभी वर्ग जिनमें जायसवाल समाज, राय समाज, चौकसे समाज, शिवहरे समाज, पोरवाल समाज ने ३ नवम्बर को अपने आराध्य देव राज राजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयन्ती धूम धाम से मनाई।
उक्त अवसर पर जायसवाल समाज धर्मशाला क्षीर सागर पर भगवान को छप्पन भोग लगाकर पूजन किया गया एवं समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया भी किया गया। समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। समाज की वार्षिक गतिविधियों का विषलेक्षण उपरांत भगवान का चल समारोह प्रारंभ हुआ, जो क्षीर सागर से आगर रोड़, देवास गेट, मालीपुरा, दौलत गंज, फव्वारा चौक होते हुए नई सडक पर संतोष कुटी पर चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह चल समारोह का स्वागत किया गया। तत्पश्चात चल समारोह पुन: क्षीर सागर धर्मशाला पर पहुँच कर चल समारोह का समापन हुआ। समाजजनों का अन्नकूट कार्यक्रम सहभोज के रूप में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थिति थे। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पिपरिया के पूर्व विधायक व उपरांत होशंगाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद जायसवाल थे। विशेष अतिथि बालेश्वर दयाल जायसवाल राष्ट्रीय संरक्षक नागदा, सत्यनारायण जायसवाल चेयरमेन अल्पाईन कॉलेज एवं विजय जायसवाल मेघदूत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायसवाल समाज के अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल ने की। आभार सचिव महेश जायसवाल ने माना। यह जानकारी शुभम जायसवाल मीडिया प्रभारी जायसवाल समाज उज्जैन ने दी।