उज्जैन की प्रियंका सिंह के परफेक्ट लुक का किया चयन


उज्जैन। 31 दिसंबर को मुंबई में टैलेंटिका द्वारा आयोजित Styllia 2019 वेस्टर्न इंडिया' नेक्स्ट टॉप मोडल में मुंबई नहीं बल्कि प्रियंका सिंह परमार एवं उनकी संस्था परफेक्ट लुक को ब्यूटी पार्टनर चुना गया है। लगभग 100 संस्थाओं के बीच परफेक्ट लुक को उनके कार्य के आधार पर चयनित किया गया है। इससे पहले भी प्रियंका सिंह को दिल्ली, मुंबई आदि कई शहरो में उनके उत्कृष्ट कार्य एवं महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया जा चूका है। इसी क्रम में Styllia 2019 वेस्टर्न इंडिया' नेक्स्ट टॉप मोडल में गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में हुए विभिन्न ऑडिशन से 2000 प्रतियोगियों के बीच से 60 बच्चो को फाइनल में अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिल रहा है। जहां एक से बड़े एक ब्यूटी संस्थान अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे थे वहाँ प्रियंका सिंह परमार की संस्था "परफेक्ट लुक" अपने "लो कास्ट बेस्ट मेकअप" एवं युवा महिला सशक्तिकरण की वजह से सफलता के नए परचम लहराने में सफल रही। बेहद विनम्र स्वभाव की प्रियंका सिंह से जब उनकी इस सफलता के बारे में पुछा गया तो उन्होंने इस सफलता को बाबा महाकाल का आशीर्वाद, परिवार का साथ एवं शहर के स्नेह का प्रतिसाद बताया। इस दौरान दिप्ती पांडे, प्रमीला तला, रीना पवार, दिपमाला, सुनील सेन सिहोर उपस्थित थे।