साळी समाज ने मनाया हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम


देवास। स्थानीय बिलावली मंदिर पर १९ जनवरी को श्री जिव्हेश्वर साली समाज देवास द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में समाज की सभी महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया गया, जिसमें समाज की सभी महिलाओं ने बड़े ही हर्ष उल्लास से बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम भगवान जिव्हेश्वर की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाराष्ट्रीयन संस्कृति के अनुसार सभी महिलाओं को वान दिए गए। महिलाओं को वान देते वक्त नाम लेने की प्रथा का निर्वाह करवाया। कार्यक्रम पश्चात महिलाओं द्वारा खो खो गेम भी खेला गया, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। आभार अध्यक्ष प्रमोद पाटणकर ने माना। यह जानकारी विपिन भोपाळे ने दी।