गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 में सम्मानित हुई उज्जैन की प्रियंकासिंह परमार

दिल्ली में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने दिया सम्मान



उज्जैन। दिल्ली में हुए गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 में उज्जैन की प्रियंकासिंह परमार को अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने सम्मानित किया। प्रियंका सिंह ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2019, सुपर मॉडल ऑफ द ईयर 2019, मिस इंडिया क्वीन ऑफ द हर्ट ईस्ट 2018, मिस इंडिया क्वीन ऑफ हर्टस दिल्ली 2018 और सुपर मॉडल द ईयर 2020 का खिताब पाने वाली सौम्या अरोरा का मेकअप किया।
दृढ़निश्चय यदि हो तो कोई भी राह कठिन नहीं रह जाती। उज्जैन की प्रियंकासिंह परमार इसका जीता जागता उदाहरण है। एक के बाद एक लगातार ५ से ज्यादा सम्मान अर्जित कर दो बच्चो की माँ ने यह सिद्ध कर दिया की एक अनुभवी माँ भी सफल हो सकती है। पिछले पखवाड़े साल के अंतिम दिन मुंबई में अपने कार्य का जलवा दिखाने के बाद अब दिल्ली ने उनके काम का लोहा मान लिया। धार्मिक राजधानी से बाहर निकल कर आर्थिक राजधानी से होते हुए अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के हाथों से प्रियंका परमार ने सम्मान प्राप्त किया। अब तक बॉलीवुड की रिमी सेन, रागिनी खन्ना, स्नेहा उलाला आदि से सम्मानित हो चुकी प्रियंकासिंह परमार अपनी सफलता का श्रेय बाबा महाकाल की कृपा, अपने गुरु पूनम चुघ की शिक्षा तथा उत्कृष्ट निगम सर को देती है। अपने पति तथा बच्चो के विशेष सहयोग पर स्वयं को भाग्यशाली बताते हुए प्रियंका बताती है की उनके पति एवं बच्चो ने सदैव आगे बढ़ कर उनका मनोबल बढ़ाया है। दिल्ली में गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 का आयोजन होटल वेलकम आईटीसी में किया गया। इस कार्यक्रम के आर्गेनाइजर दिल्ली से इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट पूनम चुघ, रतलाम से उत्कृष्ट निगम, दिल्ली से दिव्यांश चुघ फोटोग्राफी पार्टनर थे। सभी शहरों से मेकअप आर्टिस्ट ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उज्जैन की मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका सिंह परमार ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। फोटोग्राफी पार्टनर दिव्यांश चुघ, नमन संदीप रना, यान सक्षम एवं फेमिना २०२० फाइनलिस्ट मेघा सचदेव का भी योगदान गोल्डन विंग्स अवार्ड 2020 में रहा। उद्भोधक जाज ने समारोह में चार चाँद लगा दिए एवं मुंबई से मिस वर्ल्ड डायवरसिटी 2019, क्वील यूनिवर्स क्लासिक 2019 सिमरन तोलानी की उपस्थिति ने समारोह को और ग्लैमरस बना दिया। अम्बिका दुल्हन हाउस के वस्त्रों ने माहौल को मनमोहक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुर्गा वाहिनी की पूर्व सदस्य एवं वर्तमान में महिलाओं के लिए आगे बढ़ कर कार्य करने वाली प्रियंका सिंह परमार ने अपने साथ एवं उज्जैन में कार्यरत अन्य सभी मेकअप आर्टिस्टो को भी धन्यवाद प्रेषित किया और उनसे सहयोग एवं आशीर्वाद की कामना की। प्रियंका के साथ उज्जैन के मोहन नगर निवासी प्रमिला तला को लेकर गई थी उन्हें भी बॉलीवुड एक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। आगामी कुछ दिनों में प्रियंका हैदराबाद, बैंगलूर और देहरादून में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।