भाजपा दिल्ली में 38 सीटें जीत कर बनाएगी सरकार?


नई दिल्ली। एग्जिट पोल को नकारते हुए भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में मनोज तिवारी ने भाजपा के पक्ष में लहर बनाई थी, जिसका नतीजा सामने आने वाला है।
मंगलवार को वोटों की गिनती होगी। चुनाव के बाद एग्जिट पोल ने अपने नतीजे बताए। इससे अलग भाजपा ने भी खुद का अनुमान लगाया है। भाजपा का मानना है कि ३६ से ३८ सीट भाजपा को मिलेगी। कांग्रेस को भी १-२ सीट मिल सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष ने ट्वीट करके एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रश्न खड़े किए। उनका कहना है कि एग्जिट पोल में कई महत्वपूर्ण फैक्टर्स को शामिल नहीं किया गया। अंतिम क्षणों में हुए मतदान से भी स्थिति में परिवर्तन की संभावना प्रबल हुई है। मनोज तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की लहर रही। श्री तिवारी का कहना है कि वे जिन बूथों पर गए, वहाँ भाजपा की टेबलों पर लोग अधिक दिखाई दिए। आप वालों की टेबल पर कुछ लोग ही नजर आए।