नारी की श्रेष्ठा को नमन करें- चंचल


उज्जैन। राष्ट्रीय महिला दिवस पर १३ फरवरी को संस्था चंचलप्रभा महिला मण्डल उज्जैन कार्यालय फाजलपुरा में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया। संस्था अध्यक्ष चंचल श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर कहा कि आप जीजा बाई, लक्ष्मी बाई, दुर्गावती, झलकारी बाई, अवंती बाई, मदर टेरेसा, एनीवेसेंट के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करें, तो आज महिलाओं का जीवन सफल हो जाएगा। इसी के साथ सरोजनी नायडू का जन्मदिवस पर उनके सम्मान में हमारे भारत वर्ष में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।
संस्था की कोषाध्यक्ष कु. अनुमेहा गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले हर महिला को आत्मरक्षा करने की तकनीक सिखानी होगी तथा उनके मनोबल को भी ऊँचा करने की जरूरत है। इससे महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होगी। अक्सर ऐसा देखा गया कि महिलाएं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ठोस कदम उठा लेना चाहिए। कार्यक्रम में दिनेश भाटनागर, कु. सीमा, श्रीमती मोहिनी एवं श्रीमती शोभा का काफी योगदान रहा। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती दिपीका श्रीवास्तव ने आभार माना।