राजेश गलांडे अध्यक्ष व गणेश जवादे सचिव मनोनीत


इंदौर। स्वकुळ साळी समाज इंदौर के निर्विरोध रूप से चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें सर्वानुमति से राजेश शेषराव गलांडे को अध्यक्ष व गणेश मनोहर राव जवादे को सचिव नियुक्त किया गया। नेहरू नगर स्थित साळी समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक में सर्वानुमति से साळी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष विट्ठलराव खोलापुर ने सर्वानुमति से नई कार्यकारिणी को पदभार सौंपा। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में राजेश शेषराव गलांडे, सचिव गणेश मनोहर जवादे, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लक्ष्मणराव पराये, उपाध्यक्ष श्रीमती वनिता अरविंद असलमोल, गिरीश गोपालराव गलांडे, सहसचिव निलेश मनोहरराव गलांडे, सदस्य दीपक भागवत, मिलिंद वाशिमकर मनोनीत किए गए। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष विट्ठलराव खोलापुरे, मधुकर असलमोल, विजय गढ़ीकर, विष्णु गढ़ीकर, गुणवंत गढ़ीकर, मच्छिन्द्र भंदीरगे, नरेन्द्र असलकर आदि उपस्थित थे।