उपभोक्ता अपने हक को जानें व जागरूक ग्राहक बनें : चंचल

उज्जैन। उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता के हितों को लेकर संस्था चंचलप्रभा महिला मंडल द्वारा संस्था कार्यालय फाजलपुरा में १५ मार्च को प्रात: १० बजे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संस्था अध्यक्ष कु. चंचल श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को उपभोक्ता अधिकार के बारे में समझाया कि शिक्षा की किताब अलमारी में शो केस का रूप ले सकती है, लेकिन यह हमारी शक्ति में परिवर्तित तब होगी, जब हम इसके बारे में लोगों को जागरूक करें। इसके लिये संस्था चंचलप्रभा महिला मण्डल एक ऐसा मंच है, जो आपको समय-समय पर जागरूक करता रहेगा। आज भौतिकवादी सभ्यता की संतान है- बाजारवाद। यह लोकतंत्र विलापनों और चातुर्यपूर्ण चालों से विक्रेताओं द्वारा क्रेताओं को सम्मोहित करने की कला है, हमें इनसे सावधान रहना होगा।

हमें रोजमर्रा की चीजों की पैकिंग एवं एक्सपायरी दिनांक का अवश्य अवलोकन करना चाहिये। उपभोक्ता को खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, स्तर और मूल्य, जैसा भी मामला हो, के बारे में जानकारी का अधिकार है, ताकि उपभोक्ताओं को गलत व्यापार पद्धतियों सें बचाया जा सके। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अनुमेहा गुप्ता ने आभार माना।