16 अक्टूबर से देख सकेंगे शेर


मंडला। अत्यधिक वर्षा के कारण पर्यटकों के लिये कान्हा टाइगर रिजर्व में भ्रमण 16 अक्टूबर से शुरू होगा। वर्षा के कारण रिजर्व के पर्यटन जोन में अधिकांश पुल-पुलिया, वन मार्ग आदि क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इससे वहाँ पर्यटक वाहन चलाना काफी मुश्किलभरा हो गया है। वर्षा निरंतर जारी है।
रिजर्व में अब तक लगभग 1800 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य औसत से तकरीबन 500 मिलीमीटर अधिक है। जिन पर्यटकों ने एक से 15 अक्टूबर तक का सफारी परमिट आरक्षित करवा लिया है, उन्हें निरस्त किया जाकर पूरी राशि वापस कर दी जायेगी। सभी पर्यटकों को एम.पी. ऑनलाईन द्वारा सूचित किया जायेगा।