राष्ट्र सेविका समिति उज्जैन महानगर का पथ संचलन 12 अक्टूबर को निकलेगा

उज्जैन। राष्ट्र सेविका समिति उज्जैन द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी पर्व के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया जाता है। परम्परानुसार इस वर्ष भी 12 अक्टूबर  शनिवार सायं 4 बजे राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा पथ संचलन निकाला जावेगा। राष्ट्र सेविका समिति उज्जैन महानगर के तत्वावधान में हाथों में दंड ध्वज थामे बहनें इस पथ संचलन का हिस्सा बनेगी, जिसमे घोष दल भी शामिल रहेगा, जिसका वादन समिति की बहनों द्वारा ही किया जायेगा। घरों से निकलकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के उद्देश्य से नारी शक्ति का पथ संचलन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

12 अक्टूबर को लोकमान्य टिळक विद्यालय परिसर  से निकलने वाले पथ संचलन में छोटी आयु से वरिष्ठ आयु तक की बहनें पथ संचलन में शामिल होंगी।

पथसंचलन लोकमान्य टिळक विद्यालय परिसर से तीन बत्ती, फ्रीगंज, शहीद पार्क होते हुए बॉम्बे स्टील के सामने से होकर सिंधी कॉलोनी से विवेकानंद कॉलोनी होते हुए विवेकानंद पार्क से होकर संचलन का समापन वापस विद्यालय परिसर में होगा।  

पथ संचलन में शामिल होने वाली बहनों हेतु गणवेश में सफ़ेद सूट या साड़ी, गुलाबी पट्टी वाला दुपट्टा, सफ़ेद जूते, सफ़ेद मोज़े शामिल है। सभी बहनें को पूर्ण गणवेश में आना और अपना दंड साथ लाना अनिवार्य है।