बैठक आयोजित नहीं करने पर समाज में आक्रोश
उज्जैन। श्री क्षत्रिय मराठा समाज 24 महाकाल घाटी उज्जैन के द्वारा 27 नवम्बर से २ दिसम्बर तक चंपाषष्ठी महोत्सव मनाया जाएगा। किन्तु वर्तमान में जो कार्यकारणी एवं पदाधिकारी मनमानी कार्यवाही करते हुये बैठक आहुत नहीं कर रहे है, जो कि समाज के नियम विरूद्व है, जिससे समाज के सदस्यों में आक्रोश है। वर्तमान कार्यकारिणी अध्यक्ष यशवंत चौहान, सचिव अनिल गावडे, कोषाध्यक्ष दीपक काटे द्वारा 3 वर्ष पूरे होने के बाद भी आज तक साधारण सभा नहीं की गई और हिसाब-किताब प्रस्तुत नहीं किया है। आगामी चंपाषष्ठी महोत्सव में समाजजनों द्वारा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु चंदा बड़ी मात्रा में दिया जाएगा। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 साल का पूर्ण होने रहा है और स्वत: ही समाप्त हो जाएगा। प्राप्त चंदे में अनियमितता एवं रुपयों का दुरुप्रयोग होने की पूर्ण संभावना है। इस पत्र के माध्यम से आपको सचेत किया जाता है कि वर्तमान कार्यकारिणी को तन मन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। संस्था को प्राप्त धन अपने विवेक से सही कार्यों में खर्च करें। वर्गणी विचार कर प्रदान करें। कार्यक्रम में होने वाले व्यय का लेखा-जोखा सूचारू रूप से रखें एवं पूर्ण कार्यकारिणी समाज को स्पष्ट करें। इसके लिए समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने हस्ताक्षर कर खाण्डेराव भंवर को शिकायत प्रस्तुत की।