देवेंद्र फडणवीस को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए महाकाल में किया विशेष पूजन

महाराष्ट्र में चल रहे गतिरोध को खत्म कर पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए बाबा महाकाल से की प्रार्थना



उज्जैन। महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पुन: मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया गया।
 भाजपा नेता और चंदू खेड़ी ग्राम के सरपंच राजेश आंजना ने देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर लेकर गर्भ गृह में विशेष पूजन अर्चन किया। महाराष्ट्र में चल रहे भाजपा शिवसेना के बीच गतिरोध को खत्म करने एवं पुन: भाजपा की सरकार महाराष्ट्र में बनाने के लिए महाकाल से प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता महाकाल मंदिर में मौजूद रहे। भगवान सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के लिए पूजन अर्चन किया गया और रक्षा सूत्र बंधवा कर प्रार्थना की गई।
भाजपा की सरकार पुन: महाराष्ट्र में काबिज हो, इसके लिए पूजन अर्चन कर महाकाल बाबा का प्रसाद मुंबई महाराष्ट्र जाकर देवेंद्र फड़नवीस को देने की बात राजेश आंजना ने बताई। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए श्री फड़नवीस को उज्जैन आमंत्रित भी किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम चंदू खेड़ी सरपंच राजेश आंजना ने दी।