नेपाल और उज्जैन के बीच वालीबॉल का मैत्री मुकाबला

उज्जैन। नानाखेड़ा स्टेडियम पर उज्जैन की लिटिल वालीबॉल अकादमी के खिलाड़ी और नेपाल (पालपा) के खिलाड़ियों के बीच मैत्री मुकाबला आयोजित किया गया। इसमें नेपाल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला वालीबॉल उज्जैन की टीम को लगातार सेटों में पराजित किया। अंतिम मुकाबला लिटिल वालीबॉल अकादमी व पालपा (नेपाल) के मध्य खेला गया। इसमें लिटिल वालीबॉल अकादमी की टीम विजयी रही। इस अवसर पर उज्जैन जिला वालीबॉल संघ अध्यक्ष चन्द्रभानसिंह चंदेल, उपाध्यक्ष हेमन्त भोपाळे, सचिव निर्दोष जोशी और अकादमी कोच प्रलय जोशी उपस्थित थे। सचिव निर्दोष जोशी ने कहा कि उज्जैन जिले में वालीबॉल खेल को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूँगा।