“महा हिन्दू जागरण अभियान“ राष्ट्रीय धर्म अधिवेशन 10 को
अभा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ 22 प्रांतों के अध्यक्ष होंगे शामिल-एक दिन पहले हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक


उज्जैन। अखिल भारत युवक हिंदू महासभा द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 10 को शिवशक्ति धाम नरसिंह घाट स्थित ठाकुर समाज धर्मशाला पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र पांडे, राष्ट्र संगठन मंत्री दिनेश भौगलै, संयुक्त राष्ट्र कार्य समिति के पदाधिकारी और 22 प्रांतों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। रविवार को हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन पहुंचे जिनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें कई विषयों को पर चर्चा हुई। 

प्रदेश प्रवक्ता अनिल नागर के अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीषसिंह चौहान के नेतृत्व में हिन्दूओं का पहला राष्ट्रीय धर्म अधिवेशन“ महा हिन्दू जागरण अभियान“ का आयोजन आज 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से शिव शक्ती धाम भील ठाकुर धर्मशाला नरसिंह घाट पर होने जा रहा है। जिसमें अलग-अलग जातियों और समुदाय मे बटे हिन्दुओं को एकजुट कर हिन्दुत्व की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए विशाल हिन्दू धर्म सभा का आयोजन होगा। जिसमें देश विदेश से लगभग 50,000 कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी, सुनंदा दुबे, आत्माराम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मनीषसिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदयसिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता अनिल नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव सोनू यादव, प्रदेश महामंत्री राहुल मोड़ावत, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरि माली, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बरोलिया, संभाग प्रभारी चेतन माली, नगर अध्यक्ष गौरव लावरे, महिला नगर अध्यक्ष अंकिता शर्मा तथा नगर के सभी हिन्दू महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।