ट्रांसपोर्ट और नाश्ते का 7 से 10 करोड़ रुपये


नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। भारत यात्रा की शुरुआत वे गुजरात के अहमदाबाद से कर रहे हैं। गुजरात सरकार ने ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद को दुल्हन की तरह सजाना शुरू कर दिया।


बिना प्रशासनिक अनुमति के ही सभी आवश्यक कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। झोपड़ियां दिखाई न दे, इसके लिए वहां दीवार बनाई जा रही है। अहमदाबाद की सड़कों को चमकाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रम्प के स्वागत में गुजरात में हजारों लोग आ सकते हैं। उनके ट्रांसपोर्ट और नाश्ते के लिए ही 7 से 10 करोड़ खर्च किये जायेंगे। कुल मिलाकर 100 करोड़ के खर्च का अनुमान है। जिस मार्ग से मोदी और ट्रम्प गुजरेंगे, उस सारे रास्ते को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर सुरक्षा की पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप की सुरक्षा पर 12 से 15 करोड़ खर्च होंगे।मोटेरा स्‍टेडियम में आयोजित होने वाले केम छो ट्रंप कार्यक्रम में जुटने वाले 1 लाख से अधिक लोगों के ट्रांसपोर्ट और नाश्‍ते पर 7 से 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सड़कों के दोनों तरफ फूल लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस पर करीब 6 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रोड शो के दौरान कई जगह पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे जिस पर 4 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।