तीसरे लॉकडाउन में भी जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाएगा गायत्री शक्तिपीठ

उज्जैन। गायत्री शक्तिपीठ पर चल रही भोजन पैकेट निर्माण व्यवस्था लाकडाउन के बड़े हुए 14 दिनों में भी जारी रहेगी। माता अन्नपूर्णा की असीम अनुकंपा से गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन पर जरूरतमंदों के लिए चल रही भोजन व्यवस्था 30 मार्च से लगातार चलाई जा रही है। 
उपक्षोन समन्वयक पं दामोदर प्रसाद लवानिया ने बताया कि लॉकडाउन के बढ़े हुए 14 दिनों में भी भोजन व्यवस्था यथावत चलाने का परिजनों ने निर्णय लिया है। इन्ही दिनों में गायत्री की एक वर्षीय अभियान साधना और घर-गायत्री यज्ञ की योजना बनाई जा रही है। भोजन निर्माण संबंधित परिजनों के सराहनीय कार्य के लिए भी आपने उनका आभार माना।